फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल एप से लोन दिलाने पर 12 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल एप से लोन दिलाने पर 12 हजार ठगे
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र में एक युवक के खाते से साइबर ठगों ने मोबाइल एप से लोन दिलाने के नाम पर हजारों रुपये की ठगी की। पीड़ित ने ऑनलाइन साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
बहादुरगढ़ निवासी रोहित ने ऑनलाइन साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उल्लेख किय है कि शनिवार को उसके फोन पर कॉल आई, जिसमें एक व्यक्ति ने एक मोबाइल एप के माध्यम से चंद मिनटों में लोन दिलाने की बात कही। जिसको लेकर पीड़ित ने लोन दिलाने के लिए कहा, जिसके बाद आरोपी ठग ने युवक को मोबाइल पर एक लिंक के साथ संदेश भेजा, उस लिंक को खोलने पर उसके मोबाइल में एक एप डाउनलोड हो गई, जिसके बाद उसने अपने आधार पेन समेत अन्य जानकारी उस एप में दर्ज कर दीं। जिसके बाद साइबर ठग का उसके पास फोन आया और लोन की धनराशि डालने के लिए एक ओटीपी मांगा, जिसको उसने आरोपी के साथ साझा कर दिया, पीड़ित का कहना है कि ओटीपी बताते ही उसके खाते में जमा 12 हजार रुपये की धनराशि गायब हो गई। मोबाइल पर बैंक से धनराशि कटने का संदेश आने पर उसके होश उड़ गए, वापस फोन किया तो आरोपी ठग का मोबाइल नंबर बंद जाने लगा। जिसके बाद पीड़ित ने सोमवार को ऑनलाइन साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सीओ पवन कुमार ने बताया कि अनजान कॉल, मेसैज समेत एप डाउनलोड करने से बचें, क्योंकि एप डाउनलोड होते ही मोबाइल फोन की सारी जानकारी से शातिर हैक कर लेते हैं और मोबाइल से अटेच बैंक खाते से पैसे उड़ा देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें