फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी कारोबारी को गाजियाबाद के व्यापारी ने 54 लाख की चपत लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
लकड़ी कारोबारी को गाजियाबाद के व्यापारी ने 54 लाख की चपत लगाई
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ के लकड़ी कारोबारी को गाजियाबाद के लकड़ी व्यापारी ने लाखों रुपये की चपत लगाई है, जिसको लेकर पीड़ित ने गाजियाबाद एसएसपी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। रिपोर्ट दर्ज कर गाजियाबाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गढ़ नगर में नक्का कुआं मंदिर के पास स्थित निवासी भारतभूषण शर्मा ने बताया है कि वह गढ़ में स्याना रोड और नेशनल हाईवे पर आरा मशीन का संचालन करते हैं। दोनों आरा मशीनों से गाजियाबाद और नोएडा समेत अन्य स्थानों पर माल जाता है। पीड़ित ने बताया कि गाजियाबाद नगर कोतवाली में रामलीला मैदान के सामने टिंबर का कारोबार करने वाले वेद मित्तल और उनका बेटा अनुज माल खरीदते थे। 3 अप्रैल 2021 तक वेद के पास करीब 58 लाख का माल पहुंच गया था, जिसका तकादा करने पर उसने चार लाख रुपये दे दिए थे, लेकिन उसके बाद आरोपियों पर 54 लाख बकाया था। जब वह पैसों का तकादा करने पहुंचा तो पैसे देने से इंकार करने लगा। पीड़ित ने बताया कि कुछ दिन पूर्व वह उनसे अपना भुगतान मांगने के लिए गया तो उन्होंने पैसे देने से साफ मना कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर वहां से वापस भेज दिया। जिसके बाद पीड़ित ने गाजियाबाद एसएसपी को तहरीर देकर दोनों पिता पुत्र आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया है। संबंधित मामले में गाजियाबाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें