फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सउदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर 5 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सउदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर 5 लाख ठगे
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी दो युवकों को सउदी अरब में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर फर्जी दस्तावेजों के जरिए विदेश भेज 5 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव वैठ निवासी सलमान ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह और गांव का ही रहने वाला दानिश काफी समय से बेरोजगार थे, गांव में आने वाले परिचित फारुख उसके बेटे मारुफ और मुकीम निवासी खिज्राबाद ओखला नई दिल्ली ने उन्हें सउदी अरब में नौकरी दिलाने की बात कही, जिसके लिए उन्होंने पांच लाख रुपये की मांग की। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उनके ड्राइविंग लाइसेंस भी बनवाने का आश्वासन दिया। विदेश में नौकरी के लालच में उसने और दानिश ने पांच लाख रुपये एकत्र कर आरोपियों को दे दिए। जिसके बाद 27 फरवरी को आरोपियों ने उन्हें सउदी अरब भेज दिया, जहां उन्हें भेड़-बकरियों की देखभाल करने के लिए छोड़ दिया गया। इस संबंध में जब उन्होंने आरोपियों से वार्ता की, तो उन्होंने बताया कि वीजा समेत कंपनी के दस्तावेज फर्जी बनाए गए थे, वह इसी तरह से लोगों को विदेश भेजकर ठगी करते हैं। वहीं उन्होंने पैसा मांगने पर जेल भिजवाने की धमकी भी दी। सलमान का कहना है कि इसके बाद सउदी अरब में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया, जो करीब एक माह तक जेल में रहे। जिसके बाद उन्हें भारत वापस भेज दिया गया। घर लौटकर उन्होंने परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने आरोपियों से वार्ता की, तो उन्होंने परिजनों को भी धमकी दी। वहीं पैसा लौटाने से भी इंकार कर दिया। पीड़ितों ने तीनों आरोपियों को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है। सीओ पवन कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में ख्यानत व जान से मारने की धमकी देने की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें