फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लठीरा में गंगा स्नान कर रहे सात डूबे, गोताखोरों ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
लठीरा में गंगा स्नान कर रहे सात डूबे, गोताखोरों ने बचाया
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। लठीरा में कच्चे घाटों पर स्नान कर रहे बाबूगढ़ क्षेत्र के युवक डुबाऊ पानी में पहुंचने के कारण डूबने लगे, जिनको वहां पर मौजूद नाविकों और गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद बचा लिया।
विज्ञापन

नाविक एवं गोताखोर डीपी निषाद ने बताया कि खादर क्षेत्र के गांव लठीरा में गंगा के कच्चे घाट हैं, जहां पर आए दिन विभिन्न स्थानों से लोग गंगा स्नान के लिए पहुंचते हैं। डीपी निषाद ने बताया कि गंगा में बेरिकेडिंग तक की सुविधा नही है। रविवार को बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के संजीव, साहिल, रितिक, अरविंद, राहुल, जगदीश और मनोज सभी साथी एकत्र होकर गंगा स्नान करने के लिए आए थे। बेरिकेडिंग न लगी होने के कारण सातों गहरे पानी में पहुंच गए, जहां दो साथी गंगा में बहने लगे, जिनको बचाने में अन्य पांच साथी भी डूबने लगे। इतने में शोच मचाने पर वहां पर मौजूद नाविक डीपी निषाद और गोताखोर हिमांशु, भोपाल, मुनेश, सनी और दीपांशु केवट ने गंगा में छलांग लगा दी और उनको बचाने के लिए कड़ी मशक्कत करने लगे। जिसके बाद सातों युवकों को गोताखोर गंगा से बाहर निकाल लाए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी युवक अपने घर वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें