फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिला से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भवती महिला से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तीन युवकों पर दुष्कर्म का प्रयास, पिटाई करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उसका पति ट्रक पर चालक है, जो अक्सर घर से बाहर रहता है। वह तीन बच्चों की मां है और वर्तमान में 5 माह की गर्भवती है। पीड़िता का कहना है कि मूल रूप से गांव का ही रहने वाला एक युवक और उसके दो साथी अक्सर गांव में आते-जाते हैं, जो शराब पीने के आदी हैं। 5 जून की रात करीब 11 बजे तीनों आरोपी शराब के नशे में धुत होकर उसके घर में घुस गए। जिन्होंने अभद्रता करते हुए उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। आरोपियों के चंगुल से छूटकर वह किसी तरह अपने ससुर के घर पहुंची और आपबीती बताई। ग्रामीणों के एकत्र होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। वहीं परिजनों के साथ थाने भी पहुंची। जहां से लौटने के दौरान आरोपी ने एक बार फिर उसे धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि आरोपी एक साल में दो बार उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास कर चुके हैं। विरोध करने पर मारपीट भी की। पीड़िता का कहना है कि थाने में शिकायत के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हो सकी। जिसके चलते आरोपी व उनके परिजन उस पर फैसले का दबाव बना रहे हैं। पीड़िता ने एसपी को भेजे गए पत्र में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और उसकी व बच्चों की सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

सीओ पवन कुमार का कहना है कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें