फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज से लौट रही बीए की छात्रा से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज से लौट रही बीए की छात्रा से छेड़छाड़
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। नगर में कॉलेज से गांव लौट रही बीए की छात्रा का पीछा कर रहे युवक ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा को जान से मारने की धमकी दी और भाग निकला। जिसके बाद पीड़िता के पिता ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
गढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी नगर के एक डिग्री कॉलेज में बीए की पढ़ाई कर रही है। 31 मई को कॉलेज की छुट्टी होने के बाद वह अपने गांव लौट रही थी, रास्ते में गांव का ही रहने वाला आरोपी तालिब उसकी बेटी का पीछा करते हुए पहुंच गया और बीच रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करने लगा, विरोध करने पर आरोपी ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया और राहगीरों को आता देख जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। जिसके बाद पीड़िता के पिता ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गढ़ कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर छेड़छाड़, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है, मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें