फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्वस्तीकरण के नोटिस के विरोध में धरना, महिलाओं ने दी आत्मदाह की धमकी

विज्ञापन
गढ़ चौपला पर दुकानों को ध्वस्त करने के विरोध में एकत्र होते व्यापारी। - फोटो : GARH
विज्ञापन
ध्वस्तीकरण के नोटिस के विरोध में धरना, महिलाओं ने दी आत्मदाह की धमकी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। नगर में प्याऊ की भूमि पर बनी 120 साल पुरानी दुकानों को ध्वस्त करने की कार्रवाई तेज होती देख दुकानदारों ने परिजनों के साथ धरना प्रदर्शन किया। वहीं महिलाओं ने कहा कि यदि दुकानों पर बुल्डोजर चलता है तो वह आत्मदाह कर लेंगे, वहीं बच्चों ने भी दुकानों को ध्वस्त न करने की मुख्यमंत्री से गुहार लगाई।
बृहस्पतिवार की देर शाम पालिका और तहसील प्रशासन की टीम ने 17 दुकानों को चिह्नित कर शुक्रवार की शाम तक दुकानें खाली करने के निर्देश दिए थे। जिससे नाराज व्यापारी शुक्रवार की सुबह अपने परिजनों के साथ दुकानों पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि यदि दुकानों पर बुल्डोजर चलता है तो वह सभी आत्मदाह करेंगे। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम अरविंद कुमार और कोतवाली प्रभारी अभिनव पुंडीर ने सभी को शांत किया और सात दिन का समय दिया। एसडीएम ने कहा कि दुकानदारों को फिर से समय दिया जा रहा है, जो भी दुकान से संबंधित दस्तावेज या अन्य कागजात है, उसके साथ तहसील में पहुंचे। जिसकी जांच करने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। जिसके बाद व्यापारियों ने धरना स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

बेरोजगार हुए तो कहां जाएंगे
जब रोजगार ही खत्म हो जाएगा, तो परिवार का पालन पोषण कैसे हो पाएगा। सरकार को इन दुकानों को नहीं तुड़वाना चाहिए, इस जगह से करीब एक हजार लोगों की रोजी रोटी जुड़ी है। - नेना देवी
120 साल से कहां था प्रशासन
120 साल पहले से इन दुकानों में काम चल रहा है। तब से अब तक किसी ने भी दुकानों को खाली नहीं कराया, लेकिन आज प्रशासन दुकानदारों को बेदखल कर रहा है। - प्रीति गर्ग
सरकार को परेशानी समझनी चाहिए
दुकानों के ध्वस्तीकरण होने से कई घरों का रोजगार खत्म हो जाएगा। सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिए और इस तरह की कार्रवाई में रोक लगानी चाहिए। - रेखा दीक्षित
तो फिर क्यों वसूला टैक्स
अगर यह जमीन सरकारी है तो एक दशक पहले से नगर पालिका टैक्स क्यों वसूल रही थी।
जब इस जगह को सरकार अपनी बता रही है, तो एक दशक पूर्व नगर पालिका ने किस आधार पर दुकानदारों से टेक्स वसूला गया। पालिका ने ही टेक्स की रसीद काटी थी। - सुनीता देवी
विज्ञापन

प्रशांत शर्मा

सीएम योगी से अपनी दुकानों के लिए गुहार लगाता बच्चा।- फोटो : GARH

गढ़ चौपला पर दुकानदारों को सात दिन का समय देते एसडीएम।- फोटो : GARH

गढ़ चौपला पर अपनी दुकान ध्वस्त होनी की सूचना पर बच्चे को लेकर पहुंची महिला।- फोटो : GARH

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें