फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब की भट्ठी पकड़ी, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध शराब की भट्ठी पकड़ी, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ के खादर क्षेत्र में पुलिस ने गांव पूठ शंकराटीला के जंगल में अवैध शराब की भट्ठी पकड़ी और एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसके पास से अवैध शराब बनाने के उपकरण समेत 80 लीटर शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी पर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

सीओ पवन कुमार ने बताया कि बहादुरगढ़ थानाध्यक्ष आशीष कुमार और बहादुरगढ़ चौकी प्रभारी सुमित सिंह ने बुधवार को क्षेत्र के गांव पूठ शंकराटीला के जंगल में पहुंचकर छापा मारा, जहां पर एक आरोपी अवैध शराब बनाने की भट्ठी चलाता पाया गया। सीओ ने बताया कि आरोपी को पुलिस टीम ने हिरासत में ले लिया। वहीं मौके पर मिली 400 लीटर लहन को नष्ट करा दिया। आरोपी द्वारा तैयार की गई 80 लीटर शराब भी बरामद की। इसके अलावा शराब बनाने में उपयोग में आने वाले ड्रम, पाइप, ढक्कन, लोहे का तसला और प्लास्टिक की कैन भी बरामद हुई। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम पवन निवासी शंकराटीला बहादुरगढ़ बताया।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि बहादुरगढ़ पुलिस ने आरोपी पवन पर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की और आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें