ब्रजघाट में गेस्ट हाउस सील करने के दौरान मौजूद एसडीएम।
- फोटो : GARH
ब्रजघाट में हार्डवेयर की दुकान में पकड़े तीन जोड़े
गढ़मुक्तेश्वर। गंगानगरी ब्रजघाट में हार्डवेयर की दुकान के पीछे बनाए गए गेस्ट हाउस में पुलिस ने छापा मारकर तीन जोड़े आपत्तिजनक दशा में पकड़े। पुलिस ने तीनों जोड़े समेत गेस्ट हाउस के प्रबंधक को हिरासत में ले लिया, हालांकि तीनों जोड़ों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया।
सोमवार को एसडीएम अरविंद कुमार ने पुलिस के साथ हार्डवेयर की दुकान के पीछे बनाए गए एक गेस्ट हाउस में छापा मारा है। जिसमें तीन जोड़े आपत्तिजनक हालत में मिले । एसडीएम ने गेस्ट हाउस को सील करवाकर गेस्ट हाउस प्रबंधक को हिरासत में ले लिया। वहीं पकड़े गए तीनों जोड़ों को भी पुलिस चौकी ले आई। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों जोड़ों को छोड़ दिया।
ब्रजघाट निवासी राजकुमार लालू, ओम प्रकाश पहलवान ने बताया कि गंगानगरी में इस तरह के कार्य बिल्कुल गलत है। जो भी धर्मशाला या होटलों में इस तरह के कार्य करा रहा है, उन पर इसी तरह से कार्रवाई होनी चाहिए।
कोट-
गेस्ट हाउस में आपत्तिजनक स्थिति में तीन जोड़े पाए गए, जिन्हें पूछताछ के बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। वहीं गेस्ट हाउस को सील कर दिया है और गेस्ट हाउस के प्रबंधक से भी पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अरविंद कुमार, एसडीएम