फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी विरासत दर्ज करने के प्रयास में लेखपाल निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी विरासत दर्ज करने के प्रयास में लेखपाल सस्पेंड निलंबित
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गांव पूठ में गोशाला की भूमि पर अवैध कब्जे का प्रयास करने के मकसद से फर्जी तरीके से विरासत दर्ज कराने के प्रयास के मामले में राजस्व निरीक्षक की रिपोर्ट पर एसडीएम ने संबंधित लेखपाल को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

एसडीएम अरविंद कुमार ने बताया कि पांच अप्रैल को तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) लीलू सिंह ने शिकायत दर्ज की थी। जिसमें बताया था कि गांव पूठ के सालाहबाद में करीब 129 बीघा भूमि गणपति गंगा गोशाला ब्रजघाट के नाम दर्ज है। जो प्रबंधक स्वामी विजयानंद शिष्य फलहारी बाबा के नाम पर अंकित है। राजस्व निरीक्षक का आरोप था कि ऑनलाइन प्रक्रिया के अंतर्गत उस भूमि पर विरासत दर्ज कराने के लिए लॉगिन आवेदन प्राप्त हुआ था। जिसके बाद लेखपाल की आख्या प्राप्त हुई, लेकिन विरासत के अनुसार नाम का मिलान न होने के कारण आवेदन को निरस्त कर दिया गया। इसके बावजूद भी तहसील में रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय में लेखपाल राजकुमार के निजी सहायक ने एक रिपोर्ट तैयार कर राजस्व निरीक्षक के हस्ताक्षर कर दिए और फर्जी विरासत दर्ज कराने के आदेश बनाकर खतौनी में दर्ज कराने के लिए तहसील में ही मौजूद राजपाल सिंह को दे दिए। लेकिन जांच में हस्ताक्षर फर्जी पाए गए।, जबकि राजस्व निरीक्षक के अनुसार इस संबंध में जब रिपोर्ट लगने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुआ था, उसको तभी निरस्त कर दिया गया था, जिसके बाद राजकुमार लेखपाल के निजी सहायक ने फर्जी तरीके से हस्ताक्षर व आदेश तैयार करा दिए और विरासत में नाम दर्ज कराने का प्रयास किया गया। एसडीएम ने बताया कि इस संबंध में जांच किए जाने पर लेखपाल राजकुमार दोषी को पाया गया है। जिसको जांच रिपोर्ट के अनुसार निलंबित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें