फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन

विज्ञापन
सिंभावली में पथ संचलन करते आरएसएस के कार्यकर्ता एवं मौजूद पुलिस कर्मी। - फोटो : GARH
विज्ञापन
स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में नगर और सिंभावली क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भाजपाइयों ने पथ संचलन निकाला। जिसका विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
नगर में रविवार को पथ संचलन का शुभारंभ नक्का कुआं रोड पर स्थित एक विवाह मंडप से हुआ। जिसकी अध्यक्षता श्रीकृष्ण आश्रम के स्वामी सर्वेश्वर आनंद ने किया। पथ संचलन विवाह मंडप से आरंभ होकर नक्का कुआं रोड, बाग कॉलोनी, तहसील रोड, आबेडकर गेट, पुरानी दिल्ली रोड, मेरठ रोड होते हुए वापस नक्का कुआं रोड पर पहुंचकर संपन्न हुआ। इस मौके पर विभाग प्रचारक मेरठ ने कहा कि चैत्र का महीना हिंदू कैलेंडर का पहला महीना माना गया है, इसी महीने की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से चैत्र नवरात्र और हिंदू नव वर्ष की शुरूआत होती है। हिंदू नव वर्ष को विक्रम संवत या नव संवत्सर कहते है। इसे लेकर मान्यता है कि इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी। वहीं भगवान श्री राम और युद्धिष्ठिर का राज्य अभिषेक भी इसी दिन हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सिंभावली में खंड कारवा सुबोध त्यागी के नेतृत्व में हरोड़ा मोड़ से आरंभ होकर पथ संचलन नेशनल हाईवे से होते हुए गांव बक्सर और बक्सर से ओवर ब्रिज की सर्विस रोड होते हुए हरोड़ा मोड़ पर पहुंचकर संपन्न हो गया। दोनों स्थानों पर राजन, शशिकांत आर्य, पंकज, शोकेंद्र, वीरेंद्र, नवीन, शिवम, परशुराम, अविनाश, मधुसूदन, वरूण, निशांत, लोकेश, मनेाज गोयल, अनुज, अनुराग, दिनेश, योगेश वर्मा, अर्जुन, करन गौतम, सचिन पंडित, प्रशांत शर्मा, केशव शर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें