फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदल शातिर ने 60 हजार की खरीदारी की

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदल शातिर ने 60 हजार की खरीदारी की
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली चीनी मिल क्षेत्र में हाईवे किनारे स्थित एक एटीएम बूथ से नकदी निकालने के दौरान ठगों ने कार्ड बदल कर ग्रामीण के खाते से 60 हजार रुपये की खरीदारी कर ली। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव हशुपुर निवासी शोकार सिंह ने सिंभावली थाने में तहरीर दी है। जिसने बताया कि वह 3 मार्च को किसी काम से सिंभावली गया था, जहां पर उसने एक साइबर कैफे पर ऑनलाइन बाइक का बीमा कराया, लेकिन कुछ पैसे कम होने के चलते वह पास में ही स्थित एक एटीएम बूथ से नकदी निकालने चला गया। पीड़ित का कहना है कि एटीएम से नकदी नहीं निकली। जिसके चलते वह दूसरे एटीएम पर गया, वहां पर भी निकासी संभव नहीं हो सकी। इसी दौरान दो युवक बूथ में घुस आए। जिन्होंने मदद करने के बहाने से उसका एटीएम कार्ड ले लिया। बातों में उलझाकर आरोपियों ने उसका पिन कोड़ भी जान लिया और कार्ड वापस कर दिया। बूथ से निकलने के बाद ध्यान से देखने पर पता चला कि आरोपियों ने एटीएम कार्ड बदल दिया है। जिसके बाद दोनों युवकों की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिले। पीड़ित ने बताया कि वह तुरंत की बैंक शाखा गया और अपना खाता सीज कराने का प्रार्थना पत्र दिया, जहां बैंक कर्मचारी ने बताया कि उसके खाते से 60 हजार रुपये की शॉपिंग की गई है, जिसके बाद पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सिंभावली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए ठगों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही ठगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें