फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के गांव राजपुर में रेलवे फाटक के निकट एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई मृतक का दफीना कर दिया है।
विज्ञापन

सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखैड़ा निवासी रियाजुद्दीन (32) शनिवार की रात किसी काम से क्षेत्र के गांव राजपुर जा रहा था, जो रात करीब साढ़े नौ बजे गांव फाटक के पास पैदल ही रेलवे लाइन पार कर रहा था। रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। देर रात तक भी जब रियाजुद्दीन घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों को चिंता हुई। जिन्होंने उसके मोबाइल फोन पर भी कॉल किया, लेकिन वार्ता संभव नहीं सकी। तलाश किया, तो शव राजपुर के पास रेलवे ट्रेक पर पड़ा मिला। मृतक तीन बच्चों का पिता था। परिजन बिना कोई कार्रवाई किए शव को अपने साथ लेकर चले गए। मृतक को रविवार की सुबह गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। सिंभावली पुलिस का कहना है कि इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें