फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क नहीं बनने पर चुनाव बहिष्कार की दी चेतावनी

विज्ञापन
गढ़ के मोहल्ला राजीव नगर में प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : GARH
विज्ञापन
सड़क नहीं बनने पर चुनाव बहिष्कार की दी चेतावनी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। नगर पालिका के अंतर्गत राजीव नगर मोहल्ले की मुख्य सड़क को टूटे हुए दस वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी टूटी हुई सड़क की मरम्मत नहीं करा रहे। जिसे लेकर मोहल्लेवासियों का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने विरोध प्रदर्शन करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान न करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

गढ़ नगर पालिका के वार्ड 14 के मोहल्ला राजीव नगर के लोगों ने सोमवार को शासन प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। मोहल्लावासियों ने बताया कि सड़क को टूटे हुए दस साल बीत चुके हैं, लेकिन कोई भी जिम्मेदार अधिकारी या जनप्रतिनिधि सड़क की ओर देखने को तैयार नहीं है। कहा कि यदि मोहल्ले की सड़क का निर्माण नहीं कराया जाता है तो आगामी विधानसभा चुनाव में राजीव नगर का कोई भी व्यक्ति मतदान नहीं करेगा। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि कई बार अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया जा चुका है, लेकिन उनकी मांग को अनसुना किया जा रहा है। जिसका खामियाजा मोहल्ले के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लोग गिरकर घायल हो रहे हैं, गंदगी से बीमारी फैल रही हैं। प्रदर्शन में कौशल, विपिन, सरोज, नीरज गुप्ता, रेनू, अभि त्यागी, सतपाल भगत, मुकेश त्यागी पंकज चौहान, सतीश शर्मा, वेद कुमार, मोहित चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें