फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवेश कराने के नाम पर करोड़ों की हेराफेरी, तीन पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
निवेश कराने के नाम पर करोड़ों की हेराफेरी, तीन पर मुकदमा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र में एक निजी कंपनी में निवेश कराने के नाम पर करोड़ों रुपये की हेराफेरी करने के मामले में तीन आरोपियों पर न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जनपद अमरोहा के थाना नोगांवा सादात निवासी करन सिंह ने न्यायालय के आदेश पर बहादुरगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें बताया कि अक्तूबर 2019 में उसके पास बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव चांदनेर निवासी अशोक और धर्मपाल पहुंचे और एक निजी कंपनी में पैसा निवेश कराने के बारे में जानकारी देने लगे। इस दौरान दोनों आरोपियों ने पीड़ित को विश्वास में ले लिया और उससे करीब 36 लाख रुपये निवेश कराने के नाम पर ले लिए। पीड़ित ने बताया कि कुछ दिनों तक सब कुछ सही चलता रहा, कंपनी द्वारा खाते में पैसे आते रहे। लेकिन 2020 में लॉकडाउन के दौरान पैसा आना बंद हो गया, जिसको लेकर पीड़ित जब आरोपियों के पास गांव चांदनेर में तगादा करने के लिए पहुंचा तो उन्होंने पैसे देने से इनकार कर दिया। वहीं कुछ समय बाद आरोपी अपना घर छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जनपद मेरठ के इंचौली क्षेत्र निवासी सविता ने भी न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि अगस्त 2019 में चांदनेर निवासी अशोक और उसकी पत्नी सुनीता ने कंपनी में निवेश कराने के नाम पर 65 लाख रुपये की खाते में आरटीजीएस कराई थी, कुछ दिन तक कंपनी द्वारा पैसा मिलता रहा, लेकिन लॉकडाउन में आरोपी अशोक लाखों रुपये हड़पकर घर छोड़कर भाग गए। पीड़िता ने बताया कि इस संबंध में बहादुरगढ़ थाने में भी तहरीर दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई, जिसके बाद पीड़िता ने न्यायालय के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ पवन कुमार का कहना है कि दोनों मामलों में फर्जीवाड़ा कर रुपये वसूलने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच की जा रही है। तीनों आरोपी पुलिस द्वारा पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिनकी संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई भी हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें