फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर पर शराब पीने के विरोध में मारा चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर पर शराब पीने के विरोध में मारा चाकू
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र में धार्मिक स्थल पर शराब पीने का विरोध करने पर आरोपी ने युवक को चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायल को चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जानकारी से इनकार कर रही है।
विज्ञापन

सिंभावली क्षेत्र के रेलवे रोड निवासी हरीश शनिवार की देर शाम शुगर मिल के ट्रक यार्ड के पास स्थित शनि मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए गया था। मंदिर में पहुंचने के बाद उसने देखा कि एक युवक मंदिर परिसर में शराब पी रहा था। हरीश ने युवक को मंदिर में शराब पीने से रोका,तो युवक ने उसके साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया। चाकू हरीश की जांघ में लगा और वह लहूलुहान हो गया। हंगामा होने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकला। सूचना मिलने पर घायल के परिजन मौके पर पहुंचे और स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। वहीं सिंभावली पुलिस का कहना है कि इस संबंध में उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें