फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
सिंभावली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : GARH
विज्ञापन
25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र में चीनी व्यापारी और ग्राम प्रधान के घर दिनदहाड़े डकैती की वारदात में शामिल इनामी बदमाश को पुलिस ने चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 45 सौ रुपये भी बरामद हुए हैं। वहीं डकैती में शामिल आठ बदमाश पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।
सीओ पवन कुमार ने बताया कि सोमवार की रात सिंभावली पुलिस को सूचना मिली कि गांव भोवापुर मस्ताननगर में चीनी व्यापारी महेंद्र गोयल और ग्राम प्रधान कल्पना गोयल के घर हुई डकैती की घटना में शामिल एक फरार बदमाश क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने हरोड़ा नहर पटरी पर मंदिर के पास दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास एक चाकू और 45 सौ रुपये की नकदी भी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम ललित निवासी गांव धारण थाना बावल जनपद रेवाडी हरियाणा बताया है। सीओ ने बताया कि डकैती की घटना में शामिल आठ आरोपी हरदीप सिंह, रिंकू उर्फ हरप्रीत, राजा, जावेद, आसिफ, सोनू, प्रिंस समेत इनके एक साथी को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है। ललित पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
सिंभावली क्षेत्र की ग्राम पंचायत भोवापुर मस्ताननगर की ग्राम प्रधान कल्पना गोयल के घर में 22 नवंबर की दोपहर दिनदहाड़े घुसे बदमाशों ने ग्राम प्रधान और उनकी घरेलू सहायिका को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था। बदमाश उनके घर के बराबर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गए थे। जिसके बाद क्षेत्र के व्यापारियों ने सिंभावली थाने का घेराव करते हुए जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने की भी मांग की थी। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने घटना में शामिल सभी नौ बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें