फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी कर्मी लाखों की नकदी लेकर लापता हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
23 लाख रुपये लेकर कंपनी कर्मचारी हुआ लापता
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। जनपद मेरठ की एक कंपनी संचालक ने अपने कर्मचारी पर 23 लाख रुपये से अधिक की नकदी लेकर लापता होने का आरोप लगाया है। गढ़ कोतवाली में तहरीर देते हुए कर्मचारी की गिरफ्तारी की मांग की है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जनपद मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र निवासी अनिल गोयल ने गढ़ कोतवाली में तहरीर दी। जिसने बताया कि वह मेरठ में एसएमएसएन कॉटिनेंटनल प्राईवेट लिमिटेड कंपनी चलाता है। 20 नवंबर को उसकी कंपनी में काम करने वाला एक कर्मचारी विक्रांत निवासी लक्ष्मीनगर थाना कंकरखेड़ा मेरठ मुरादाबाद के एक व्यापारी से नकदी लेने के लिए गया था। जो व्यापारी से 23.16 लाख रुपये लेकर बाइक से वापस मेरठ के लिए चला था। पीड़ित का कहना है कि गढ़ कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित गांव नानपुर के पास तक विक्रांत उसके संपर्क में रहा, लेकिन उसके बाद से विक्रांत से कोई संपर्क नहीं हो सका। जब काफी समय बाद भी विक्रांत नहीं लौटा, तो उसने उसके घर भी पता किया, वहां से भी कुछ पता नहीं चल सका। कारोबारी ने कंपनी कर्मी पर धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। सीओ पवन कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी विक्रांत के खिलाफ अमानत में खयानत और धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। जिसे जल्द ही तलाश कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें