फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक मेलाः 20 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्तिक मेला : 20 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ खादर मेले में लगने वाले एतिहासिक कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले और ब्रजघाट में दीपदान पर्व पर 20 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। सड़क पर वाहनों के दबाव बढ़ने के चलते और स्नानघाट से दो किलोमीटर दूर से ही वाहनों की एंट्री बंद होने से लाखों श्रद्धालुओं को गंगा घाट तक का सफर पैदल ही तय करना पड़ा।
गढ़ खादर क्षेत्र समेत गंगानगरी ब्रजघाट बृहस्पतिवार की शाम को दीपदान पर्व पर 20 लाख से अधिक श्रद्धालु पड़ाव डाल चुके हैं, वहीं कार्तिक पूर्णिमा के स्नान के लिए श्रद्धालुओं का आगमन जारी है। मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ से रौनक भी बढ़ती जा रही है। गंगा में स्नान के दौरान अठखेलियां करते हुए लाखों श्रद्धालु गंगा मैया का जयघोष कर रहे हैं। वहीं गंगा तट पर पूजा-अर्चना के साथ ही भगवान सत्यनारायण की कथा भी सुन रहे हैं। गंगा तट का वातावरण भक्तिमय हो गया है। मेले में श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए लगाए गए झूलों पर भारी संख्या में भीड़ उमड़ रही है। सदर बाजार, लाठी बाजार, मीना बाजार में भीड़ से दुकानदार भी खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा स्नान के दौरान युवाओं ने की मस्ती
युवा वर्ग और बच्चों ने गंगा स्नान के दौरान जमकर मस्ती की, एक-दूसरे पर पानी उछालते हुए,पानी में वालीबॉल खेलते हुए और तैराकी करते हुए जमकर अठखेलियां की। वहीं महिलाएं भी ग्रुप बनाकर स्नान करते हुए हंसी-ठिठौली करती रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें