फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में पहुंचे 10 लाख श्रद्धालु, चारों तरफ गूंज रहे हर-हर गंगे के जयकारे

विज्ञापन
गढ़ खादर कार्तिक मेले में बसी तंबू नगरी। - फोटो : GARH
विज्ञापन
मेले में पहुंचे 10 लाख श्रद्धालु, चारों तरफ गूंज रहे हर-हर गंगे के जयकारे
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। कार्तिक पूर्णिमा मेले में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पड़ाव डाल दिया है। गंगा की रेती पर पड़ाव डालने वाले श्रद्धालु स्नान घाटों पर पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाते हुए हर हर गंगे के जयघोष लगा रहे हैं। इसके अलावा युवा और बच्चे गंगा के रेतीले मैदान में मस्ती करने में लगे हुए हैं। वहीं श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने मुख्य स्नान घाट के रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी है। वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है।
खादर क्षेत्र में लगने वाले कार्तिक पूूर्णिमा मेले में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है। मंगलवार की देर शाम तक भी श्रद्धालु खादर मेले में अपने सामान के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली और भैसा बुग्गियों में सवार होकर पहुंचे। श्रद्धालु स्नान करने के बाद सत्यनारायण की कथा भी सुन रहे हैं। वहीं केले के पेड़ के नीचे बैठकर पूजा कर मनौती मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़ और दिल्ली सेक्टरों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। जिससे गंगा तट पर आस्था का सैलाब उमड़ने लगा है। वहीं श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्य स्नान घाट के रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी है, जिससे अंदर कोई भी वाहन प्रवेश नहीं होगा। सिर्फ पैदल जाने वाले श्रद्धालु ही गंगा के मुख्य घाट पर जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें