फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक अमावस्या पर एक लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

विज्ञापन
ब्रजघाट में कार्तिक अमावस्या पर ब्रजघाट में गंगा स्नान करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : GARH
विज्ञापन
कार्तिक अमावस्या पर एक लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। कार्तिक अमावस्या के पावन पर्व पर एक लाख से अधिक भक्तों ने ब्रजघाट समेत लठीरा और पुष्पावती पूठ के कच्चे घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद गंगा तट पर पूजा-अर्चना कर दान-पुण्य भी किया।
कार्तिक मास की अमावस्या का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है, इस दिन प्रकाश पर्व दिवाली भी मनाया जाता है। स्नान के लिए विभिन्न राज्यों समेत आसपास के जनपदों से श्रद्धालु पहुंचे। भक्त बुधवार की शाम ही ब्रजघाट पहुंचना शुरू हो गए, जिन्होंने बृहस्पतिवार को तड़के ही स्नान किया। स्नान करने के बाद गंगा तट पर भगवान सत्यनारायण की कथा सुनी और गरीब-निराश्रितों को भोजन और वस्त्र बांटाकर पुण्य लाभ कमाया।
विज्ञापन

लठीरा और पुष्पावती पूठ में भी हुआ स्नान
गंगा खादर क्षेत्र के गांव लठीरा और देश के प्रथम गंगा ग्राम पुष्पावती के कच्चे घाटों पर भी स्थानीय और आसपास के गांवों से पहुंचे हजारों भक्तों ने मां गंगा के जयकारों के साथ आस्था की डुबकी लगाई। लेकिन समुचित व्यवस्थाएं उपलब्ध न होने के चलते श्रद्धालुओं को समस्याओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पुलिस-प्रशासन रहा अलर्ट, नहीं लगा जाम
दिवाली पर्व और गंगा स्नान पर श्रद्धालुओं के आगमन को लेकर स्थानीय पुलिस व प्रशासन अलर्ट रहा। जाम संभावित स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती रही। जिसके चलते हाईवे पर जाम नहीं लगा और श्रद्धालुओं समेत राहगीरों ने राहत की सांस ली। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें