फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़ में 900 राशन कार्ड होंगे निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ में 900 राशन कार्ड होंगे निरस्त
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। राशन कार्ड धारकों के सत्यापन में 900 अपात्र ऐसे मिलें हैं जो पात्र बनकर सरकार के मुफ्त राशन का लाभ ले रहे हैं। सत्यापन के दौरान ऐसे कार्डधारकों के नाम सामने आए हैं। आपूर्ति विभाग द्वारा ऐसे अपात्रों के राशन कार्ड निरस्त किए जाएंगे।
विज्ञापन

आपूर्ति निरीक्षक कमलेश कुमार ने बताया कि डीएम अनुज सिंह के निर्देशानुसार गढ़ तहसील क्षेत्र में डुप्लीकेट राशन कार्ड एवं अपात्र राशन कार्ड धारकों का सत्यापन किया जाएगा। काफी कार्डधारक ऐसे हैं जो राशन नहीं ले रहे हैं। वहीं कई कार्ड धारक ऐसे भी हैं जो एक अपने मूल निवास को छोड़कर दूसरे स्थानों पर रह रहे हैं, लेकिन राशन ले रहे हैं। जिससे सरकारी राशन का दुरुपयोग किया जा रहा है। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि सिंभावली ब्लॉक में 423, गढ़ ब्लॉक में 409 और गढ़ कस्बे में 87 राशन कार्ड धारक ऐसे हैं, जो पीडीएस स्कीम में अपात्र होकर भी पात्र बनकर लाभ ले रहे हैं। गढ़ नगर पालिका ईओ और संबंधित ब्लॉक के अधिकारियों द्वारा डोर टू डोर सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें