फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता से मारपीट के विरोध में गढ़ कचहरी में हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ता से मारपीट के विरोध में गढ़ कचहरी में हड़ताल
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। एसओजी मुरादाबाद द्वारा गढ़ बार एसोसिएशन के अधिवक्ता से मारपीट व अपहरण के मामले में कार्रवाई न होने पर शुक्रवार को गढ़ कचहरी में वकील हड़ताल पर रहे। बार एसोसिएशन ने जल्द से जल्द एसओजी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।
कचहरी के सभागार में शुक्रवार को बार एसोसिएशन गढ़मुक्तेश्वर की बैठक हुई। एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा और सचिव चौधरी अवनीश कुमार ने कहा कि पांच सितंबर को एसओजी मुरादाबाद की टीम ने अधिवक्ता संजीव समंतराज का अपहरण कर मारपीट की। इस संबंध में एसोसिएशन द्वारा अपर सत्र न्यायालय हापुड़ में वाद भी दायर किया हुआ है। चंद्रशेखर शर्मा ने कहा कि अभी तक पुलिस द्वारा एसओजी कर्मचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस अधिवक्ताओं का उत्पीड़न कर रही है। इसी के विरोध में एक दिवसीय हड़ताल करने का निर्णय लिया है। इस मौके पर सुहेल आलम, मोहित गुप्ता, अंबार अली, संजीव समंतराज, सुधीर रावत, कृष्ण कुमार, राज जयंत, दिनेश कुमार, संदीप सैनी, राजकुमार, अनुज चौहान, कुलदीप शर्मा, रिजवा, सुशील राणा, सुधीर रावत, राजवीर राणा, शांतनु गर्ग, परविंद्र यादव समेत अन्य वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
5 सितंबर को एक मामले में एसओजी मुरादाबाद की टीम ने गढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में दबिश दी थी, जिसमें कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया था। युवकों के परिजनों द्वारा बुलाए जाने पर अधिवक्ता संजीव समंतराज गढ़ कोतवाली पहुंचे और एसओजी टीम से जानकारी मांगी। जिससे गुस्साए एसओजी कर्मियों ने उन्हें कार में बैठा लिया और जनपद अमरोहा में ले गए। लेकिन बार एसोसिएशन के दबाव के चलते गजरौला में छोड़कर चले गए थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें