फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीडीए ने बिना नक्शा बनाए मकानों को सील किया

विज्ञापन
विज्ञापन
एचपीडीए ने बिना नक्शा बनाए मकानों को सील किया
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गढ़-सिंभावली क्षेत्र में एचपीडीए ने बिना नक्शा पास कराए बनाए गए मकानों को सील करते हुए उन पर नोटिस चस्पा किए हैं। वहीं भवन स्वामियों को तीन दिन में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

एचपीडीए के विशेष कार्याधिकारी दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर मंगलवार को अवर अभियंता रामगोपाल सिंह ने गांव बक्सर में हशूपुर मोड़ पर आमीर के मकान और चार दुकानों के साथ अन्य निर्माण सील किया गया। इसके अलावा नाजिम द्वारा बनाए गए हॉल को भी सील कर दिया। रामगोपाल सिंह ने बताया कि पूर्व में सील किए गए एक भवन की सील को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था, जिसे दोबारा से सील किया गया। वहीं गढ़ क्षेत्र में हाईवे किनारे गांव बदरखा के निकट स्थित आरके शर्मा द्वारा कराए जा रहे अवैध निर्माण को भी सील करने की कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि सील किए गए भवनों पर नोटिस चस्पा किए गए हैं। वहीं भवन स्वामियों को तीन दिनों में अपनी भूमि से संबंधित दस्तावेज और स्पष्टीकरण कार्यालय में जमा कराने का भी निर्देश दिया गया है। इस मौके पर एके जैन, गजेंद्र पाल शर्मा, विनोद कुमार, अब्दुल वाहिद अंसारी समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें