फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में कार नहीं देने पर तोड़ा रिश्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज में कार नहीं देने पर तोड़ा रिश्ता
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के एक गांव में बेटी की शादी में दहेज में कार नहीं देने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने रिश्ता तोड़ दिया। पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ निवासी शीशपाल ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि 30 अप्रैल को जनपद बुलंदशहर के थाना नरसैना क्षेत्र निवासी एक युवक से उसने अपनी बेटी की शादी तय करने के बाद गोद भराई की रस्म अदा की गई थी। शीशपाल का कहना है कि गोद भराई की रस्म में करीब 50 हजार रुपये का खर्चा आया था। वहीं 28 नवंबर को बेटी की शादी की तिथि भी तय कर दी थी, जिसमें शादी में एक बाइक भी देना तय किया गया। पीड़ित का कहना है कि 20 अगस्त को बेटी के ससुराल वालों का फोन आया और शादी में एक कार की मांग करने लगे। उसने दहेज में कार देने से इनकार कर दिया। जिसके बाद लड़के पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। पीड़ित ने आरोपी पक्ष को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ थाना प्रभारी सुमन कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है, सच्चाई सामने आने पर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें