छात्रा के साथ दुष्कर्म की कोशिश
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में चाचा के घर जा रही छात्रा के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने सोमवार को थाने में तहरीर दी है। बताया कि उसकी बेटी गांव के ही एक कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा है। गांव का ही रहने वाला एक युवक उसकी नाबालिग बेटी का कॉलेज आने-जाने के दौरान पीछा कर अश्लील फब्तियां कसता है। सोमवार को उसकी बेटी अपने चाचा के घर किसी काम से जा रही थी। इसी बीच आरोपी ने रास्ते में उसे रोक लिया और उसका हाथ पकड़कर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर कुछ लोगों को आता देखकर आरोपी उसे धमकी देकर भाग निकला। जिसके बाद घर पहुंचकर उसकी बेटी ने घटना के संबंध में परिजनों को जानकारी दी। पीड़ित ने आरोपी को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है।
इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर का कहना है कि आरोपी आजाद के खिलाफ पीछा करने, छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।