फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगों ने युवक के खाते से 10 हजार निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर ठगों ने युवक के खाते से 10 हजार निकाले
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गांव शेरपुर निवासी एक युवक के खाते से साइबर ठगों ने फोन पे एप के माध्यम से 10 हजार से अधिक की नकदी निकाल ली। पीड़ित ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी कुमार ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि वह अपने मोबाइल पर पैसों के लेनदेन के लिए फोन पे एप का इस्तेमाल करता है। रविवार को उसके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से कॉल आई। जिसने बताया कि वह उसके बैंक खाते में बकाए के दस हजार रुपये ट्रांसफर करना चाहता है, जो उसके किसी परिचित ने लिए थे। जिसके लिए फोन करने वाले व्यक्ति ने उससे उसका फोन पे एप का नंबर मांगा। आरोपी की बात पर यकीन कर उसने उसे अपने फोन पे एप का नंबर बता दिया। जिस पर आरोपी ने पहले दो रुपये ट्रांसफर किए और उन्हें अपने खाते में ट्रांसफर करने के लिए कहा। पीड़ित ने बताया कि जैसे ही उसने दो रुपये अपने खाते में ट्रांसफर किए आरोपी ने दो बार में खाते से 10, 500 रुपये की नकदी निकाल ली। जिसका पता चलते ही उसके होश उड़ गए। उसने फोन करने वाले व्यक्ति के नंबर पर कॉल की तो नंबर बंद मिला। पीड़ित ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ थाना प्रभारी सुमन कुमार सिंह का कहना है कि इस संबंध में उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें