फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदस्याना में मजदूर की हत्या में दो लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भदस्याना में मजदूर की हत्या में दो लोग गिरफ्तार
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव भदस्याना के खेत में 30 जून की रात एक शव मिला था। पुलिस ने शुक्रवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्यारोपियों ने रंजिशन एक परिवार के लोगों को फंसाने के लिए उनके परिचित मजदूर की हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त दरांती और बाइक बरामद कर ली है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
बहादुरगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक अजय चौधरी ने बताया कि 30 जून की रात खेत में एक युवक का शव मिला था, जिसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। मृतक की शिनाख्त भदस्याना निवासी अनिल के रूप में हुई। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच करते हुए हत्यारोपियों की तलाश में जुटी थी। उन्होंने बताया कि अनिल की हत्या के मामले में दो आरोपी महेंद्र उर्फ पुष्पाल निवासी भदस्याना और उसके भांजे सुमित तोमर निवासी गांव गालंद थाना पिलखुवा को सेहल चौराहे से गिरफ्तार कर लिया है। जिनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दरांती और बाइक बरामद कर ली है।
विज्ञापन

दूसरों को फंसाने के लिए दिया हत्याकांड को अंजाम
इंस्पेक्टर ने बताया कि पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी सुमित तोमर ने बताया कि गांव भदस्याना में उसकी ननिहाल है। दो साल पहले वह अपने मामा महेंद्र के घर रहकर गढ़ में एक फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता था। वह गांव में ही रहने वाले अनिल के एक मित्र की बेटी से शादी करना चाहता था, लेकिन युवती और उसके परिवार के लोग तैयार नहीं हुए। जिसके चलते वह उनसे रंजिश मानने लगा। सुमित के अनुसार 15 जुलाई को उक्त युवती की शादी तय होने से नाराज होकर उसने युवती के पिता को फंसाने के लिए अपने मामा महेंद्र उर्फ पुष्पाल के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से दुकान से लौटने के दौरान अनिल की गला रेतकर हत्या कर दी। ताकि हत्या के आरोप में युवती के माता-पिता जेल चले जाएं।
विज्ञापन

न्यायालय में किया गया पेश
इंस्पेक्टर अजय चौधरी ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ संबंधित धारा के तहत कार्रवाई की गई है। हत्या में प्रयुक्त दरांती और बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। दोनों आरोपियों को अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें