फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 लाख रुपये के गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
21 लाख रुपये के गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र में हाईवे पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने 210 किलो से अधिक गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गांजे की कीमत करीब 21 लाख रुपये है। तस्कर मिनी ट्रक में छिपाकर आंध्र प्रदेश से मेरठ लेकर जा रहा था। गांजे व ट्रक को कब्जे में लेकर तस्कर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सिंभावली थाना प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि शुक्रवार की रात पुलिस टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था के मद्देनजर गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि हापुड़ की तरफ से एक मिनी ट्रक में करीब 21 लाख रुपये का गांजा तस्करी कर लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने नेशनल हाईवे पर राजपुर कट के पास वाहन चेकिंग करना शुरू कर दिया। इस दौरान हापुड़ की तरफ से आ रहे मिनी ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली गई।
विज्ञापन

सीट के नीचे छिपाए बोरों में मिला गांजा
इंस्पेक्टर ने बताया कि मिनी ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें से सीट के नीचे छिपाकर रखे हुए पांच बोरों में 210 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जिसके बाद मिनी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर ही फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई गई। फॉरेंसिक टीम ने भी गांजा होने की पुष्टि की। जिसके बाद बरामद गांजे व मिनी ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी को थाने लाया गया। जहां पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शावेज निवासी मोहल्ला श्यामनगर, लिसाड़ी गेट मेरठ बताया।
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश से मेरठ लेकर जा रहा था गांजा
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह मेरठ का निवासी है, जो आंध्र प्रदेश से गांजा लेकर हापुड़-गढ़ और किठौर होते हुए मेरठ लेकर जा रहा था। आरोपी ने बताया कि वह उक्त गांजे को मेरठ में बेचने की तैयारी में था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें