फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावटी के बाद झड़ीना गांव के जंगल में दिखे तीन तेंदुए

विज्ञापन
विज्ञापन
पावटी के बाद झड़ीना गांव के जंगल में दिखे तीन तेंदुए
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव पावटी में तेंदुआ दिखने के बाद झड़ीना गांव में भी तीन तेंदुए दिखाई दिए हैं। इससे आसपास के गांवों मे दहशत का माहौल है। खेतों पर काम छोड़ किसान भी घरों से नहीं निकल रहे हैं। मंगलवार को वन विभाग की टीम के साथ झड़ीना के जंगल में पहुंचकर जांच पड़ताल की। तेंदुओं को पकड़ने के लिए वन विभाग पिंजरा लगाने की बात कह रहा है।
गढ़ तहसील क्षेत्र के गांव पावटी निवासी एक युवक ने रविवार की रात घर लौटने के दौरान सड़क किनारे एक तेंदुए को अपने मोबाइल में कैद किया था, वहीं कई अन्य ग्रामीणों ने भी जंगल में तेंदुआ देखा। वहीं अब गांव झड़ीना में तीन तेंदुए जंगल में दिखाई दिए है। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

किसान को दिखे तेंदुए
झड़ीना निवासी विनीत त्यागी ने बताया कि सोमवार की रात को गांव स्थित हनुमान मंदिर के पीछे अपने खेतों पर फसलों की देखरेख के लिए गया था, जहां तीन तेंदुए घूमते दिखाई दिए। जिनको देखकर वह डर गया और वहां से वापस घर लौट आया और ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी काफी देर तक खेतों और जंगल में तेंदुए की तलाश करते रहे। लेकिन तेंदुए नहीं दिखाई दिए। गांव के जंगल में तेंदुए होने से ग्रामीणों में भय व्याप्त है।
जंगल में जाने से लग रहा डर
पावटी के बाद झड़ीना में तेंदुआ दिखने से लोगों में भय का माहौल है, जंगल में जाने से डर लग रहा है। वन विभाग को सतर्कता बरतते हुए जल्द ही पिंजरा लगाकर तेंदुओं को पकड़ना चाहिए।-कृष्ण त्यागी
ग्रामीण साथ देने को तैयार
गांव में तेंदुए जंगल में घूम रहे हैं, जिनकी तलाश वन विभाग की टीम कर रही है। तेंदुओं को पकड़वाने के लिए गांव के लोग वन विभाग की टीम का हर तरह से सहयोग करने के लिए तैयार हैं।- अतुल त्यागी
विज्ञापन

पिंजरा लगाकर पकड़ेंगे तेंदुए
गढ़ के गांव झड़ीना और पावटी के जंगल में तेंदुए दिखने की सूचना पर वन विभाग पूरी तरह अलर्ट है। तेंदुओं की तलाश के लिए जंगल में कांबिंग भी की गई है। लेकिन अभी तक कुछ भी हाथ नहीं लगा है। वहीं पिंजरा लगाने को लेकर डीएफओ को भी पत्र भेज दिया है, ग्रामीणों को घबराने की आवश्यकता नहीं है, जल्द ही तेंदुओं को पकड़ लिया जाएगा। - मोहन सिंह बिष्ट, वनक्षेत्राधिकारी, गढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें