फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही ने लौटाया पांच लाख रुपये से भरा थैला

विज्ञापन
विज्ञापन
सिपाही ने लौटाया पांच लाख रुपये से भरा थैला
विज्ञापन

हापुड़। सोमवार को मजीदपुरा निवासी मुन्नी पांच लाख रुपये से भरा थैला रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म की एक बेंच पर भूल गई। जीआरपी में तैनात सिपाही सचिन मलिक ने भी ईमानदारी की मिसाल पेश कर उसका थैला लौटा दिया।
जीआरपी चौकी हापुड़ प्रभारी सरबेज खान ने बताया कि मजीदपुरा निवासी मुन्नी मंडी के व्यवसाय से जुड़ी हुई हैं। सोमवार को मुन्नी अपने सहयोगी सुरेंद्र कुमार सैनी से बकाया धनराशि लेकर अपने सेठ को देने गाजियाबाद जा रही थीं। वह सोमवार सुबह करीब छह बजे मैमू ट्रेन से गाजियाबाद जाने के लिए हापुड़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं, लेकिन ट्रेन में चढ़ने के दौरान वह अपना थैला प्लेटफार्म नंबर एक की बेंच पर भूल गईं।
विज्ञापन

उसके बाद जीआरपी में तैनात सिपाही सचिन मलिक को बेंच पर रखा हुआ थैला दिखाई दिया। उन्होंने थैले को चेक किया तो उसमें काफी धनराशि रखी हुई थी। उन्होंने मामले की जानकारी चौकी प्रभारी को दी। उसके बाद मुन्नी के साथ दो लोग थैले की जानकारी करते हुए स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने धनराशि से भरा थैला मुन्नी को अपने पास होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

खोया हुआ थैला मिलने पर मुन्नी के चेहरे पर खुशी लौट आई। उनके द्वारा चैक करने पर बैग में 50,4500 रुपये की पूरी धनराशि प्राप्त हुई। मुन्नी, उनके पति व पुत्र ने जीआरपी में तैनात कांस्टेबल सचिन मलिक व यज्ञदेव आर्य सहित समस्त स्टाफ का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें