फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ पुलिस ने चार हथियार तस्कर दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़ पुलिस ने चार हथियार तस्कर दबोचे
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ पुलिस ने सूचना के आधार पर बहादुरगढ़-चांदनेर रोड पर एक बाग में छापा मारा। जहां से पुलिस ने चार हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। वहीं उनकी निशानदेही पर हथियार खरीदने वाले तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से तीन देशी पिस्टल, दो तमंचे बरामद किए है। वहीं कारतूस और खोखे भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की है।
बहादुरगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि मंगलवार को पुलिस टीम क्षेत्र में सुरक्षा और शांति व्यवस्था के मद्देनजर गश्त कर रही थी। इसी दौरान क्षेत्र में बहादुरगढ़-चांदनेर रोड पर स्थित एक बाग में हथियार तस्करों के होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही एसओजी प्रभारी नसीम खान व टीम के साथ एसआई अजहर हसन, एसआई संजीव कुमार, एसआई अमित मलिक और एसआई नितिन वर्मा की संयुक्त टीम ने बहादुरगढ़-चांदनेर रोड पर स्थित एक आम के बाग में छापा मारा। इस दौरान बाग में बनी एक झोपड़ी की घेराबंदी कर मौके से चार हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि दबिश के दौरान गिरफ्तार चारों लोगों से पूछताछ कर तलाशी ली गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम नवेद अहमद खान निवासी बुगरासी, प्रवीण निवासी निवासी गांव सराय थाना स्याना, जनपद बुलंदशहर, माहिर निवासी गांव गंगवार थाना रहरा, जनपद अमरोहा और लोकेंद्र उर्फ लक्की निवासी आहता बस्तीराम गढ़ बताए हैं। जिनके पास से दो तमंचे, तीन देशी पिस्टल समेत जिंदा कारतूस और खोखे बरामद किए हैं।
---
क्षेत्र के तीन लोगों को बेचे थे हथियार, तीनों गिरफ्तार
इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर और नसीम खान ने बताया कि बरामद हथियारों को कब्जे में लेते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले पांच देशी पिस्टल क्षेत्र के गांव नानई निवासी बादल उर्फ विकास, गांव लहडरा निवासी मनोज और सेहल निवासी अंतिम को बेचे हैं। जिसके बाद पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों के घरों पर दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से तीन देशी पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि सभी सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपियों को अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें