पिता-पुत्र से मारपीट में 13 पर मुकदमा
हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव बड़ौदा सिहानी में कुछ लोगों ने घर में घुसकर पिता पुत्र के साथ मारपीट कर दी। युवक पर बाइक चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने 13 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव बड़ौदा सिहानी निवासी धीर सिंह ने बताया कि गांव निवासी ऋषिपाल, सतवीर, सनी, जसवीर, अजय, देवी सिंह, सुमित, सुनीता, नितिन, कैलाश, जितेंद्र, शरद व टीटू से उसके परिवार की रंजिश चली आ रही है। मंगलवार रात ये लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर पीड़ित व उसके पुत्र छोटू पर हमला कर दिया। पिता-पुत्र को लाठी-डंडों से जमकर पीटा गया। आरोपियों ने युवक को बाइक से कुचलने का प्रयास किया।
हमले में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें बचाया। परिजनों ने घायल पिता-पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराया। थाना हाफिजपुर प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।