फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ शराब कांड के आरोपियों की तलाश में पिलखुवा में छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ शराब कांड के आरोपियों की तलाश में पिलखुवा में छापा
विज्ञापन

पिलखुवा। अलीगढ़ में पिछले दिनों हुए जहरीली शराब कांड के तार पिलखुवा से भी जुड़े हैं। सोमवार की रात अलीगढ़ पुलिस ने आरोपियों की तलाश में शहर के कई मोहल्लों में दबिश दी। हालांकि इस दौरान पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। लेकिन एक स्कार्पियों गाड़ी को पुलिस अपने साथ ले गई हैं।
अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से अब तक लगभग 85 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। जहर बांटने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। सोमवार को अलीगढ़ पुलिस ने पिलखुवा में भी कई स्थानों पर छापे मारे। सोमवार देर रात अलीगढ़ से आई पुलिस की एक टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ नगर के मोहल्ला, गढ़ी, रमपुरा समेत कई स्थानों पर दबिश दी। लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदीनगर बस अडडा पुलिस चौकी प्रभारी हरि कुमार ने बताया कि जहरीली शराब कांड मामले में आरोपियों की तलाश में अलीगढ़ पुलिस ने बीतीरात मोहल्ला गढ़ी, रमपुरा समेत कई स्थानों पर दबिश दी थी। आरोपियों की गिरफ्तारी तो नहीं हो पाई लेकिन पुलिस मोहल्ला रमपुरा से एक स्कार्पियों गाड़ी को अपने साथ ले गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें