फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में महिला की मौत
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे पर गांव सिखैड़ा फ्लाईओवार के निकट तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। मृतका के पति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

जनपद बुलंदशहर की यमुनापुरम कॉलोनी निवासी हरवीर सिंह रविवार को अपनी पत्नी संतोष (42 वर्ष) के साथ गढ़ क्षेत्र के गांव मानक चौक आया था। जो दोपहर बाद बाइक से संतोष को साथ लेकर वापस बुलंदशहर लौट रहा था। सिंभावली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर गांव सिखैड़ा फ्लाईओवर के निकट पीछे से जा रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर पीछे बैठी संतोष सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गई। जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे हापुड़ के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान देर शाम महिला की मौत हो गई। इस संबंध में पीड़ित हरवीर सिंह ने सिंभावली थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ राहुल चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपार्ट दर्ज कर ली गई है। महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कार के नंबर के आधार पर चालक की तलाश कराई जा रही है। जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें