फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना स्थल पर मोबाइल लेकर पहुंचे एजेंट, पुलिस ने भांजीं लाठियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मतगणना स्थल पर मोबाइल लेकर पहुंचे एजेंट, पुलिस ने भांजीं लाठियां
विज्ञापन

हापुड़। मतगणना के दूसरे दिन भी नवीन मंडी स्थित परिसर में अव्यवस्थाओं का बोल बाला रहा। गेट पर तलाशी और किसी प्रकार की रोकटोक न होने के चलते कुछ एजेंट और ग्रामीण मोबाइलों के साथ अंदर प्रवेश कर गए और मतगणना से जुड़ी जानकारी बाहर देने लगे। इसकी भनक लगने पर पुलिस ने ऐसे युवाओं को तलाश कर जमकर लाठियां भांजी और हिरासत में ले लिया। मतगणना स्थल पर अफरातफरी का माहौल रहा।
मतगणना के दूसरे दिन भी नवीन मंडी परिसर में अव्यवस्थाएं थीं। सुबह से ही अधिकारी लापरवाह बने रहे। इसका नतीजा यह रहा कि गेट पर किसी की तलाशी नहीं ली जा रही थी। जिसके चलते काफी संख्या में युवक मोबाइलों के साथ मतगणना केंद्र के अंदर घुस गए। ये युवक अंदर से मोबाइल पर मतगणना से जुड़ी जानकारियां बाहर समर्थकों को दे रहे थे। लेकिन इसी दौरान एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा और सीओ एसएन वैभव पांडेय यहां निरीक्षण के लिए पहुंच गए। अधिकारियों को कुछ युवकों पर मोबाइल होने की भनक लग गई। इसके बाद पुलिस ने ऐसे युवकों की तलाशी लेनी शुरू कर दी। जिस युवक पर मोबाइल निकलता उसकी लाठियों से खबर ली गई। कई युवकों को हिरासत में ले लिया गया और इनके मोबाइल भी जब्त कर लिए गए। हालांकि बाद में इन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश
एएसपी ने जांच की तो पता चला कि गेट पर किसी प्रकार की तलाशी ही नहीं ली जा रही थी। ऐसे में एएसपी ने उन कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं, जो अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरत रहे थे। एएसपी ने बताया कि कुछ युवकों के पास मोबाइल पाया गया था, उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें