फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का मेडिकल कराने लाए सिपाही से हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक का मेडिकल कराने लाए सिपाही से हाथापाई
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गांव देवली में मारपीट की घटना में घायल युवक का मेडिकल कराने के दौरान घायल के साथियों ने सिपाही से अभद्रता और हाथापाई की। सिपाही की तहरीर पर दो नामजद समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सिंभावली थाने में तैनात सिपाही मयूर सहरावत ने तहरीर देकर बताया कि क्षेत्र के गांव देवली में शुक्रवार रात 11 बजे मारपीट के मामले में घायल हुए मोहम्मद आदिल सैफी का वह मेडिकल परीक्षण कराने के लिए सिंभावली पीएचसी लेकर गया था। इस दौरान कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करते हुए सुधीर भाटी, सुमित निवासी गांव देवली समेत दो अज्ञात व्यक्ति भी पीएचसी पहुंच गए। सिपाही का कहना है कि मेडिकल परीक्षण कराने के दौरान सुधीर, सुमित व उनके साथियों ने उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी। जिन्होंने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए उसके साथ गाली-गलौज और हाथापाई की। घटना को लेकर वह अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगा तो आरोपियों ने मोबाइल छीनने का प्रयास किया। पीड़ित ने बताया कि उसने मौके पर ही सुधीर को दबोच लिया, लेकिन उसके अन्य साथी फरार हो गए। पीड़ित कांस्टेबल ने सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसओ राहुल चौधरी का कहना है कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। सुधीर को गिरफ्तार कर उसके साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें