गृह क्लेश में जहरीला पदार्थ खाकर दी जान
गढ़मुक्तेश्वर। गृह क्लेश के चलते जहरीला पदार्थ खाने वाली महिला ने मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की शादी करीब 12 वर्ष पहले हापुड़ क्षेत्र के गांव निवासी महिला के साथ हुआ था। तीन दिन पहले घर में कहासुनी के बाद हुए विवाद में महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर खा लिया। हालते बिगड़ने पर पति समेत अन्य परिजनों ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर कर दिया था। शुक्रवार को मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला दस वर्ष के बेटे की मां थी। वहीं सूचना के बाद मृतका के मायके पक्ष के लोग भी गांव पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएसआई लाखन सिंह का कहना है कि महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है, मृत्यु के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मिल पाएगा। जिसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।