फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़ीं प्रतिबंधित चुनाव सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़ीं प्रतिबंधित चुनाव सामग्री
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली पुलिस ने पंचायत चुनाव को लेकर की जा रही चेकिंग के दौरान दो कार से प्रतिबंधित चुनाव सामग्री बरामद कीं। पुलिस ने दो आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए कार भी सीज की।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी शीलेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान स्याना रोड पर दो कारों को रोककर तलाशी ली गई। जिसमें प्रतिबंधित चुनावी प्रचार प्रसार सामग्री बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वार्ड 2 से जिला पंचायत सदस्य पद की एक प्रत्याशी के प्रचार-प्रसार के लिए छह बंडल पंपलेट, दो बंडल स्टीकर, 15 सौ विजिटिंग कार्ड, 24 सौ पोस्टर, चुनाव चिन्ह छपे 15 पीस सैंडो बनियान, तीन बल्ले, गैंद, हैंड गलब्स और क्रिकेट स्टंप को चुनाव प्रचार के लिए ले जा रहे हैं। दोनों आरोपियों ने अपना नाम सुमित निवासी गाजियाबाद और अमित निवासी सिंभावली बताया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर आदर्श आचार संहिता और कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर दोनों आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए कारों को सीज भी किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें