बिगड़ते हालात : कोरोना के 213 और संक्रमित मिले, 91 ठीक हुए
हापुड़। जिले में शुक्रवार को कोरोना के 213 रिकॉर्ड मरीज मिले, जिन्हें आइसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग जारी है, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1161 पहुंच गई है। राहत की बात यह है कि शुक्रवार को 91 मरीज ठीक होकर घर भेज दिए गए।
जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। शुक्रवार को एंटीजन किट की जांच में 138, आरटीपीसीआर की जांच में 74, ट्रू नेट मशीन की जांच में एक मरीज संक्रमित मिला। कुल 213 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जिन्हें आइसोलेशन वार्डों में भर्ती कराया गया है।
इन क्षेत्रों में मिले मरीज
हापुड़ क्षेत्र-कृष्णा द्वार, कबाड़ी बाजार, आवास विकास, हरिसिंह पुर, बुर्ज मोहल्ला, मुरादपुर निजामसर, विवेक विहार, अपनाघर कॉलोनी, ज्ञानलोक, श्रीनगर, रघुनाथपुर, जगन्नाथपुरी, एफसीआई कॉलोनी, पटेलनगर, पंजाबी कॉलोनी, शंकरगंज, कोठीगेट, आर्यनगर, अतरपुरा, असौड़ा, निजामपुर, फ्रीगंज रोड, तगासराय, पक्का बाग, तारा मिल, बागड़पुर, घनपत सदन रेलवे रोड, कोटला मेवतियान, अशोक कॉलोनी, पन्नापुरी, शिवपुरी, गांधी विहार, भगवानपुुरी, इंद्रगढ़ी, कुचेसर किला, बाबूगढ़, लज्जापुरी, सरावा, अयादनगर, नव ज्योति कॉलोनी, दोयमी, केशवनगर, ददायरा, मीनाक्षी रोड, रामपुर, कप्तान आवास, छपकौली, प्रीत विहार, शांतिनगर, पीरनगर, भीमनगर, दादरी, रेलवे हॉस्पिटल, ब्रज विहार कॉलोनी, बदनौली, अच्छेजा, निवाजीपुरा, अर्जुननगर, नगर पालिका, कृष्णपुरा, पंचशील कॉलोनी, बैंक कॉलोनी, मलकपुर, बनहपुर, अकड़ौली, सिम्स, सादिकपुर, साकेत, भंडा पट्टी, तुलसीपुरा, कविनगर, तहसील, लाल कुआ, बादशाहपुर, हाफिजपुर, लुखराड़ा, चमरी, शक्तिनगर, प्यारेलाल, मिथलेश विहार, जमालपुर, आवास विकास।
पिलखुवा क्षेत्र-पुरा मोहल्ला, साकेत, शिवाजीनगर, टीचर कॉलोनी, भिकनपुरा, जलकल कंपाउंड, टॉल प्लाजा, समशाद रोड, चंदननगर, छिपीवाड़ा, छिजारसी, नई आबादी, कृष्णगंज, मंडी।
सिंभावली क्षेत्र-गोहरा, पीएचसी, लडपुरा, खेड़ा, खुड़लिया, हरोड़ा रोड, डहाना, खगोई, लुहारी, सिंभावली, बक्सर, माधापुर।
गढ़ क्षेत्र-कटीरा, बंगाली कॉलोनी, ब्रजघाट, आदर्शनगर, मीरा रेती, होली वाला मोहल्ला, सीएचसी, अठसैनी, उपाध्याय नगर, जैन वाली गली, गददा पाड़ा, इंद्रा कॉलोनी, सदरपुर गढ़।
जिले में कोरोना की स्थिति
कुल जांच---------469258
एक्टिव मरीज-------1161
स्वस्थ मरीज--------5030
कुल मरीज---------6258
मृतकों की संख्या-----67
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि जिले में शुक्रवार को बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, जिन्हें आइसोलेशन वार्डों में भर्ती कराया गया है। संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग करायी जा रही है।