बिजली बिल ठीक कराने के लिए चक्कर काट रही महिला
गढ़मुक्तेश्वर। नगर में एक महिला का तीन माह का बिजली का बिल 33 हजार रुपये पहुंच गया। जिसे ठीक कराने की मांग को लेकर पीड़िता ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
गढ़ नगर की शंकर कॉलोनी निवासी खुशी चौधरी ने एसडीएम को शिकायती पत्र दिया है। बताया कि जनवरी में विद्युत मीटर रीडर ने 6 हजार रुपये का बिल दिया था। घरेलू परेशानी होने के कारण बिल जमा नहीं हो पाया। पीड़िता ने बताया कि अब अप्रैल में फिर से बिल रीडर ने बिल निकाला, जिसमें 33 हजार रुपये बकाया दिखाया है। इसे ठीक कराने के लिए पीड़िता और उसके परिजन गढ़ में विद्युत एक्सईएन और एसडीओ कार्यालय पहुंचे, लेकिन उनकी बात को अनसुना कर दिया। पीड़िता ने बताया कि बिजली बिल ठीक कराने के लिए चक्कर काटने पड़ रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। इसको लेकर पीड़िता ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम विजयवर्धन तोमर का कहना है कि शिकायती पत्र को विद्युत निगम कार्यालय भेजकर जल्द ही निस्तारण करा दिया जाएगा।