फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में पिता-पुत्र और चाचा से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी रंजिश में पिता-पुत्र और चाचा से मारपीट
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गांव दौताई में चुनावी रंजिश को लेकर दबंगों ने पिता-पुत्र और चाचा को मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं हवाई फायरिंग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
गढ़ क्षेत्र के गांव दौताई निवासी ताज मोहम्मद ने शुक्रवार को कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि जिला पंचायत चुनाव को लेकर उसके परिवार के लोग करीब तीन-चार दिन पहले आपस में बातचीत कर एक प्रत्याशी को वोट देने का निर्णय लिया था। जिसकी जानकारी गांव के ही जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे एक प्रत्याशी के समर्थकों को मिली, तो उन्होंने एतराज किया। जिन्होंने चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे गांव के ही व्यक्ति को वोट देने के लिए कहा। जिस पर उसके परिवार के लोगों ने इनकार कर दिया। इसको लेकर आरोपी उनसे रंजिश मानने लगे। आठ अप्रैल को उसका भतीजा कादिर गढ़-मेरठ रोड पर स्थित विवाह मंडप में शादी समारोह में गया था, जहां उसे मतीन, अजीम, वसीम, सलीम और नदीम निवासी दौताई ने रोक लिया और गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाया। जिसके बाद कादिर अपने पिता शाह मोहम्मद और चाचा आस मोहम्मद के साथ घर वापस लौट रहा था, तो रास्ते में आरोपियों ने फिर उन्हें रोक लिया और मारपीट की। आरोपियों ने तमंचे से हवाई फायरिंग कर जान से मारने की धमकी दी। हंगामा होने पर ग्रामीणों को आता देखकर आरोपी भाग निकले। पीड़ित ने आरोपी पक्ष से जान-माल का खतरा बताते हुए सुरक्षा समेत कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी शीलेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांचों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें