फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से गेहूं और गन्ने की पांच बीघा फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
आग से गेहूं और गन्ने की पांच बीघा फसल जली
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गांव मुरादपुर में गेहूं और गन्ने की फसल ने आग पकड़ ली। जिससे पांच बीघा फसल जल गई। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।
विज्ञापन

सिंभावली ब्लॉक क्षेत्र के गांव मुरादपुर के जंगल में शनिवार की दोपहर अज्ञात कारणों से सड़क किनारे पड़े कूड़े के ढेर में आग लग गई। कूड़े के ढेर में लगी आग से निकली चिंगारी से किसान वाहिद के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल ने आग पकड़ ली। खेतों से आग की लपटे उठती देखकर आसपास मौजूद किसानों ने वाहिद को सूचना दी और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। सूचना के बाद वाहिद भी परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गया, जिन्होंने दमकल विभाग को भी सूचना दी। सूचना के बाद दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक करीब तीन बीघा गेहूं की फसल जल चुकी थी। साथ ही पास के खेत में खड़ी गन्ने की फसल ने भी आग पकड़ ली थी। फायर कर्मियों ने ग्रामीणों और किसानों के साथ मिलकर करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक करीब दो बीघा गन्ने की फसल भी जल चुकी थी। आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, अन्यथा आसपास के खेतों में खड़ी सैकड़ों बीघा गेहूं समेत अन्य फसलों को भी चपेट में ले सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें