फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति चल रहे दो ईंट भट्ठे बंद कराए

विज्ञापन
गांव ढोलपुर में निरीक्षण के बाद ईंट भट्ठे पर काम बंद कराते एसडीएम। - फोटो : GARH
विज्ञापन
बिना अनुमति चल रहे दो ईंट भट्ठे बंद कराए
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र में बिना अनुमति चलाए जा रहे दो ईंट भट्ठों को प्रशासन ने बंद कराया, वहीं परमिशन मिलने तक दोबारा चालू न करने की कड़ी हिदायत दी है।
विज्ञापन

एसडीएम विजयवर्धन तोमर ने बताया कि क्षेत्र के गांव ढोलपुर में दो ईंट भट्ठों का संचालन बिना अनुमति किया जा रहा था। इसकी शिकायत मिलने पर शनिवार को जांच कराई गई। एसडीएम ने बताया कि जांच के दौरान भट्ठा संचालकों से सभी दस्तावेज और परमिशन की मांग की गई, लेकिन दोनों भट्ठा संचालक प्रदूषण विभाग द्वारा जारी की गई एनओसी नहीं दिखा सके। जिसके चलते दोनों ईंट भट्ठों का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें