फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़ बार एसोसिएशन ने किसान आंदोलन का किया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ बार एसोसिएशन ने किसान आंदोलन का किया समर्थन
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ बार एसोसिएशन, गढ़मुक्तेश्वर ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए कामकाज बंद कर हड़ताल रखी। जिसके चलते वादकारियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
पश्चिमी उप्र. हाईकोर्ट बेंच संघर्ष समिति के आह्वान पर गढ़ बार एसोसिएशन गढ़मुक्तेश्वर से जुड़े अधिवक्ताओं की एक बैठक बृहस्पतिवार की सुबह आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता बार अध्यक्ष चौधरी अशरफ अली और संचालन सचिव अनिल गौतम ने किया। इस मौके पर अध्यक्ष चौधरी अशरफ अली ने कहा कि किसान सभी का अन्नदाता है, लेकिन वर्तमान सरकार में अपने हितों के लिए किसानों को सड़क पर उतरकर लंबा आंदोलन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गढ़ बार एसोसिएशन किसानों के आंदोलन का पूरी तरह से समर्थन करती है। क्योंकि यदि देश का अन्नदाता खुशहाल नहीं है, तो कोई भी व्यक्ति सुखी व खुशहाल नहीं हो सकता। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से बृहस्पतिवार को हुए किसानों के रेल रोको आंदोलन का पूरी तरह समर्थन दिया गया। सचिन अनिल गौतम ने कहा कि रेल रोको आंदोलन को लेकर बार एसोसिएशन पूरी तरह किसानों के साथ है। जिस प्रकार केंद्र सरकार किसानों के खिलाफ लाए गए तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं कर रही, यह तानाशाही है। अधिवक्ताओं ने रेल रोको आंदोलन के समर्थन में कामकाज बंद कर हड़ताल की घोषणा कर दी। अधिवक्ताओं की हड़ताल से गढ़ न्यायालय में पहुंचे वादकारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विकास कुमार भारद्वाज, पवन कंसल, श्रीनिवास गौतम, कुंवरपाल सिंह, मिलिन कुमार, राज जयंत, प्रदीप कुमार निषाद, ब्रजभूषण गर्ग, वीरेंद्र कुमार अग्रवाल, मोहम्मद खालिद, लक्ष्मीनारायण, राजेंद्र वर्मा, बिजेंद्र कुमार, अतुल वर्मा, शरीफ अली, पीयूष कुमार गोयल समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें