फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में जेवर से भरा बैग चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
होटल में जेवर से भरा बैग चोरी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे किनारे स्थित एक होटल में शादी समारोह के दौरान बैग चोरी हो गया। इसमें लाखों रुपये के जेवर थे। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जनपद अमरोहा निवासी दीपांशु पूनिया ने गढ़ कोतवाली में तहरीर दी है। उसने बताया कि गढ़ क्षेत्र में नेशनल हाईवे किनारे स्थित एक होटल/विवाह मंडप में उसकी बहन की शादी का कार्यक्रम था। शादी समारोह के दौरान देर रात फेरों की रस्म से पहले उसकी बहन को दिए जाने वाले जेवर का बैग चोरी हो गया। इसमें लाखों रुपये लाखों रुपये कीमत के जेवरात समेत नकदी रखी हुई थी। काफी तलाश करने के बाद भी बैग का कुछ पता नहीं चल सका। पीड़ित ने तहरीर देकर सामान की बरामदगी की मांग की है। कोतवाली प्रभारी शीलेश कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें