फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कस्टडी से फरार हथियार तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
सिंभावली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी आसिफ। - फोटो : GARH
विज्ञापन
पुलिस कस्टडी से फरार हथियार तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली पुलिस की कस्टडी से मेडिकल परीक्षण के दौरान फरार हुए हथियार तस्कर को पुलिस ने तीसरे दिन गिरफ्तार किया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सिंभावली पुलिस ने 28 सितंबर की रात क्षेत्र के गांव नयाबांस के जंगल के एक खंडहर में चल रही अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया था। जहां से पुलिस टीम ने आसिफ निवासी सिवाल खास थाना जानी और अब्दुल रहमान निवासी भवानी नगर थाना नौचंदी, जनपद मेरठ को गिरफ्तार करते हुए 40 तमंचों समेत अन्य सामान बरामद किया था। 29 सितंबर को एसपी कार्यालय में प्रेस वार्ता के बाद पुलिस टीम दोनों आरोपियों को मेडिकल कराने के लिए बक्सर पीएचसी में ले गई। जहां से आसिफ हथकड़ी निकालने के बाद पीएचसी की दीवार कूदकर पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। इस मामले को लेकर सिंभावली पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी। वहीं एसपी संजीव सुमन ने कांस्टेबल गजेंद्र सिंह को सस्पेंड भी कर दिया। पिछले तीन दिनों से पुलिस की कई टीम आसिफ की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस टीम ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर आसिफ को गढ़ क्षेत्र में स्याना चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

एसओ राहुल चौधरी ने बताया कि आसिफ को स्याना चौराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें