फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही बरतने पर हेड कांस्टेबल सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
लापरवाही बरतने पर हेड कांस्टेबल सस्पेंड
विज्ञापन

हापुड़। सिंभावली पुलिस की गिरफ्त से फरार हुए अवैध हथियार तस्कर मामले में लापरवाही बरतने पर एसपी ने हेड कांस्टेबल गजेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया है। वहीं कांस्टेबल के खिलाफ विभागीय जांच भी कराई जा रही है। इधर अवैध हथियारों का तस्कर आसिफ दो दिन बाद भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। जबकि पुलिस लगातार उसकी तलाश में दबिश दे रही है। उसके परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा चुकी है, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा है।
थाना सिंभावली पुलिस ने सोमवार रात नया गांव के जंगल स्थित खंडहर में चली रही अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए दो अवैध हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया था। मौके से भारी मात्रा में अवैध असलाह भी बरामद किया गया था। प्रेसवार्ता के बाद हथियार तस्कर मेरठ निवासी आसिफ व अब्दुल रहमान को हैड कांस्टेबल गजेंद्र सिंह, होमगार्ड शरणवीर सिंह व राजपाल मेडिकल के लिए सिंभावली सीएचसी ले गए थे। जहां पुलिस को चकमा देकर आसिफ चारदीवारी कूदकर मौके से फरार हो गया था। इस मामले में अब एसपी ने हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। वहीं कांस्टेबल के खिलाफ विभागीय जांच भी कराई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के उड़े हुए हैं होश
- आरोपी के फरार होने के बाद आला अधिकारियों से लेकर पुलिस के होश उड़े हुए हैं। नाकाबंदी कर उसकी तलाश की गई। अलग-अलग पुलिस टीमों ने सिंभावली और आसपास के क्षेत्रों के अलावा मेरठ और मुजफ्फरनगर में दबिश दी थी। पुलिस के अलावा एसओजी की टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी है। उसके परिजनों से भी लगातार पूछताछ की जा रही है। लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश के लिए टीमें निरंतर दबिश दे रही हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

कोट
एसपी संजीव सुमन ने बताया कि हथियार तस्कर के फरार होने के मामले में हेड कांस्टेबल गजेंद्र सिंह की लापरवाही सामने आई है। इसे देखते हुए हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं उसके खिलाफ विभागीय जांच भी कराई जा रही है। जांच के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें