फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरपास की मांग के लिए ग्रामीणों को मिला समर्थन

विज्ञापन
अंडरपास की मांग के लिए आयोजित धरने को संबोधित करते वक्ता। - फोटो : GARH
विज्ञापन
अंडरपास की मांग के लिए ग्रामीणों को मिला समर्थन
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गांव सिखैड़ा में निर्माणाधीन बाईपास पर अंडरपास की मांग को लेकर चल रहा ग्रामीणों का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों के साथ ही राष्ट्रीय सैनिक संस्था, कांग्रेस समेत भाकियू भानू के पदाधिकारी भी शामिल रहे।
विज्ञापन

सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखैड़ा के किसान और ग्रामीण निमार्णाधीन हाईवे बाईपास पर गांव के निकट अंडरपास बनवाने की मांग को लेकर पिछले पांच दिनों से धरना दे रहे है। लेकिन कोई अधिकारी किसानों से वार्ता करने के लिए नहीं पहुंचा है। जिसके चलते किसानों और ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। बुधवार को धरने में पहुंचे कांग्रेस प्रदेश महासचिव बदरूद्दीन कुरैशी ने कहा कि किसानों को अपने खेतों पर जाने के लिए अंडरपास की बहुत जरूरत है। अंडरपास नहीं होने से किसानों को लंबा चक्कर काटकर खेतों पर जाना पड़ रहा है। पांच दिनों से आंदोलन कर रहे किसानों की बात सुनने के लिए भी शासन-प्रशासन के पास समय नहीं है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी ने कहा कि भाजपा के शासन में प्रशासन निरंकुश हो चुका है, किसान व मजदूरों के हितों की बात करने और सुनने को कोई तैयार नहीं है, जिसके चलते किसान परेशान हैं। उन्होंने जल्द से जल्द अंडरपास बनाए जाने की मांग की। इस मौके पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था के चौधरी मनवीर सिंह, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष मुकेश कौशिक, पवन हूण, सुवीश त्यागी, डॉ. शुऐब, मंसूर प्रधान, अरविंद, नेत्रपाल सिंह, रतनवीर त्यागी, अजय त्यागी, सचिन, कैप्टन राजेश, कृष्ण कश्यप, अनिल शर्मा, लवकुश समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें