फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़ विधायक भी हुए कोरोना पॉजिटिवक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ विधायक भी हुए कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

हापुड़। रविवार को गढ़ विधायक भी कोरोना संक्रमित पाए गए। जिनका होम आइसोलेशन में उपचार किया जा रहा है। वहीं गढ़-सिंभावली में 299 लोगों की जांच कराई गईं।
गढ़ सीएचसी अधीक्षक डॉ. दिनेश भारती ने बताया कि तबियत बिगडने पर रविवार की सुबह क्षेत्रीय विधायक डॉ. कमल सिंह मलिक की एंटीजन जांच की गई। जिसमें विधायक की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। विधायक की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद उन्हें होम आईसोलेशन में रखा गया है। जहां पर स्वास्थ्य विभाग की टीम उनका उपचार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं विधायक डॉ. कमल सिंह मलिक ने पिछले दो दिनों में उनके संपर्क में आए सभी लोगों से अपनी जांच कराने का भी आह्वान किया है।
डॉ. भारती ने बताया विधायक समेत गढ़ नगर में रविवार को 229 लोगों की जांच की गई, जिसमें केवल विधायक की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। वहीं सिंभावली सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंदमणि ने बताया कि सिंभावली शुगर मिल मे 70 लोगों की जांच की गई, सभी रिपोर्ट निगेटिव मिली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें